फ्रेंडशिप डे पर राज इंटरनेशनल स्कूल में पौधारोपण, विद्यार्थियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

Updated:
विज्ञापन
पौधा लगाती करती छात्रा. | Prabhat Khabar Network

पौधा लगाती करती छात्रा. | Prabhat Khabar Network

कोडरमा के राज इंटरनेशनल स्कूल में फ्रेंडशिप डे के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

विज्ञापन

कोडरमा बाजार: राज इंटरनेशनल स्कूल में फ्रेंडशिप डे के अवसर पर विद्यालय परिसर में एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के लिए फ्रेंडशिप बैंड मेकिंग प्रतियोगिता, फ्रेंडशिप कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, स्लोगन लेखन प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता तथा पौधारोपण अभियान का आयोजन किया गया.

विद्यालय के ईको क्लब प्रभारी एम. डी. इकबाल ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताया. वहीं इसीए प्रभारी उजाला रानी ने फ्रेंडशिप डे के महत्व पर प्रकाश डाला. प्राचार्य राहुल घोष ने कहा कि मित्रता जीवन का सबसे सुंदर रिश्ता है और यदि इसे प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी से जोड़ा जाये, तो समाज और पर्यावरण दोनों का भविष्य सुरक्षित बनाया जा सकता है. उन्होंने विद्यार्थियों से प्रत्येक वर्ष कम-से-कम एक पौधा लगाने एवं उसकी देखभाल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया.


विज्ञापन
Rajesh

लेखक के बारे में

By Rajesh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola