झुमरीतिलैया में प्रेरणा शाखा का सावन मिलन, मचा धमाल

सावन मिलन में शामिल सदस्य. | Prabhat Khabar Network
झुमरीतिलैया में मारवाड़ी युवा मंच प्रेरणा शाखा द्वारा सावन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सदस्यों ने गेम्स और नृत्य का भरपूर आनंद लिया।
झुमरीतिलैया: मारवाड़ी युवा मंच, झुमरी तिलैया प्रेरणा शाखा द्वारा होटल सौरव में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ 'सावन मिलन' कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में शाखा की 29 सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी. कार्यक्रम की शुरुआत आत्मीय स्वागत के साथ हुई.
इसके पश्चात सावन की उमंग से भरपूर विभिन्न मनोरंजक गेम्स, नृत्य प्रस्तुतियां एवं हास्य-उल्लास से भरपूर गतिविधियों ने सभी सदस्यों का भरपूर मनोरंजन किया. कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं एवं प्रतिभागियों को आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया गया.
पूरे कार्यक्रम का संचालन शीतल पोद्दार एवं सोनिका कंदोई ने किया. इस अवसर पर शाखा अध्यक्षा आकृति चौधरी ने कहा कि सावन मिलन जैसे आयोजन केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि शाखा की सदस्याओं के बीच आत्मीयता, एकता एवं पारिवारिक संबंधों को और अधिक सुदृढ़ बनाने का अवसर प्रदान करते हैं.
कार्यक्रम में सचिव प्रिया अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्रियंका अग्रवाल, सारिका लड्ढा, श्रेया केडिया, नेहा हिसारिया, श्रिया चौधरी, कृति चौधरी, बबीता केडिया, रश्मि केडिया, पूनम टिबरेवाल, आशा बजाज, गुंजन अग्रवाल, ममता बंसल, ऋचा खाटूवाला, राधिका सोमानी, प्रीति गुटगुटिया, रश्मि गुटगुटिया, आशी अग्रवाल, प्रीति चौधरी, निशा केडिया, स्वाति अग्रवाल, अंजू शर्मा, ज्योति अग्रवाल सहित शाखा की अन्य सदस्याएं उपस्थित थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










