सेक्रेड हार्ट स्कूल में बच्चों ने सीखी अच्छी आदतें, व्यक्तिगत स्वच्छता का भी दिया संदेश

कार्यक्रम में शामिल बच्चे. | Prabhat Khabar Network
झुमरीतिलैया के सेक्रेड हार्ट स्कूल में नर्सरी से कक्षा तीन तक के छात्रों के लिए अच्छी आदतें और संस्कार विषय पर विशेष सह-पाठ्यचर्या गतिविधि आयोजित की गई।
झुमरीतिलैया: सेक्रेड हार्ट स्कूल में शनिवार को नर्सरी से कक्षा तृतीय तक के विद्यार्थियों के लिए अच्छी आदतें विषय पर विशेष सह-पाठ्यचर्या गतिविधि का आयोजन किया गया. गतिविधि का उद्देश्य विद्यार्थियों में बचपन से ही अच्छे संस्कार, अनुशासन, स्वच्छता, व्यक्तिगत स्वच्छता एवं बड़ों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना था.
मौके पर प्री-प्राइमरी के नन्हे विद्यार्थियों ने बड़ों का सम्मान करें विषय पर आकर्षक एवं संदेशपरक रोल प्ले प्रस्तुत किया. अपनी मासूम और प्रभावशाली प्रस्तुति के माध्यम से बच्चों ने माता-पिता, दादा-दादी, शिक्षकों एवं अन्य बड़ों का सम्मान करने, उनकी बात सुनने तथा उनके प्रति प्रेम और विनम्रता का व्यवहार करने का संदेश दिया.
वहीं कक्षा प्रथम से तृतीय तक के विद्यार्थियों ने अपने दैनिक जीवन में अपनाई जाने वाली अच्छी आदतों एवं व्यक्तिगत स्वच्छता से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का प्रदर्शन किया. प्राचार्य प्रमोद शर्मा ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की.
मौके पर कोऑर्डिनेटर अलका सिंह, प्रियंका मोदी, सपना शर्मा, प्रियंका सिंह, अनुष्का कुमारी, दीक्षा सिंह, लता सिन्हा, पूजा अरोड़ा, नीतू प्रिया, रेखा राणा, स्वीटी सिन्हा, सीमा जैन सहित कई शिक्षक व बच्चे मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










