जयनगर में सर्पदंश को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, कर्मचारियों को बताए बचाव और प्राथमिक उपचार के उपाय

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में शामिल कर्मी. | Prabhat Khabar Network

डीवीसी केटीपीएस ने मानसून के दौरान सर्पदंश के खतरों और प्राथमिक उपचार के बारे में श्रमिकों को जागरूक किया। झाड़-फूंक से बचने और तुरंत अस्पताल जाने की सलाह दी गई।

विज्ञापन

जयनगर: डीवीसी केटीपीएस की ओर से अधिकारियों और श्रमिकों के लिए मैकॉबर बीके लिमिटेड के कॉन्फ्रेंस हॉल में सर्पदंश जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य मानसून के दौरान सर्पदंश के जोखिमों के प्रति लोगों को जागरूक करना और प्राथमिक उपचार की सही जानकारी देना था.

कार्यक्रम में बीके लिमिटेड के अधिकारियों और श्रमिकों ने भाग लिया. स्वास्थ्य सेवा की डीजीएम डॉ संघ मित्रा नंदी ने कहा कि सर्पदंश की स्थिति में घबराने के बजाय शांत रहें और किसी भी तरह के पारंपरिक या झाड़-फूंक जैसे उपचार से बचें. उन्होंने सलाह दी कि पीड़ित को तुरंत निकट के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाकर चिकित्सीय उपचार करायें.

साथ ही ऐसे स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने को कहा, जहां सांपों की आवाजाही की संभावना रहती है. कार्यक्रम में सुरक्षित कार्य वातावरण बनाये रखने और सर्पदंश से बचाव के उपायों की भी जानकारी दी गयी. इसकी जानकारी नवीन कुमार ने दी.


विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola