अवैध ढिबरा उत्खनन के खिलाफ छापामारी अभियान

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
अवैध ढिबरा उत्खनन के खिलाफ छापामारी अभियान

ढिबरा उत्खनन के खिलाफ प्रशिक्षु डीएफओ मोहित बंसल के नेतृत्व में लगातार कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन

कोडरमा बाजार. जिले के वन्य प्राणी प्रक्षेत्र में अवैध ढिबरा उत्खनन के खिलाफ प्रशिक्षु डीएफओ मोहित बंसल के नेतृत्व में लगातार कार्रवाई की जा रही है. बुधवार की प्रशिक्षु डीएफओ और कोडरमा पुलिस के संयुक्त नेतृत्व में थाना क्षेत्र के छतरबर जंगल में सघन छापामारी अभियान चलाया गया. इस दौरान एक जेसीबी और दो शक्तिमान को जब्त किया गया. हालांकि अभियान की भनक लगते ही खनन माफिया फरार हो गये. उल्लेखनीय है कि बीते नवंबर माह में भी अवैध ढिबरा उत्खनन के खिलाफ छतरबर जंगल में छापामारी अभियान चलाया गया था. एक जेसीबी को जब्त किया गया था. मामले को लेकर वन अधिनियम के मामला दर्ज कराया गया. दर्ज मामले में रमेश साव (पिता-भीखन साव) छतरबर, महेंद्र यादव तिलैया, किशोर यादव व सनोज यादव सपही निवासी को आरोपी बनाया गया है. छापामारी अभियान में थाना प्रभारी विकास पासवान, वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी रामबाबू कुमार, वनपाल उस्मान अंसारी, छत्रपति शिवाजी, दुर्गा महतो, गोपाल यादव और पुलिस के जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola