गोद लिये गांव इंदरवाटांड़ में प्रश्नोतरी प्रतियोगिता

Published by :DEEPESH KUMAR
Published at :24 Jan 2026 10:01 PM (IST)
विज्ञापन
गोद लिये गांव इंदरवाटांड़ में प्रश्नोतरी प्रतियोगिता

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को सहायक प्राध्यापकों एवं प्रशिक्षुओं द्वारा उपहार भेंट कर प्रोत्साहित किया गया

विज्ञापन

कोडरमा. ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर महाविद्यालय द्वारा गोद लिये गांव इंदरवाटांड़ में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें उक्त ग्राम की बालिकाओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया. उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को सहायक प्राध्यापकों एवं प्रशिक्षुओं द्वारा उपहार भेंट कर प्रोत्साहित किया गया. प्रशिक्षु विकास कुमार द्वारा प्रश्नोत्तरी सत्र का सफल आयोजन किया गया. मौके पर राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला नोडल पदाधिकारी सौरभ शर्मा ने राष्ट्रीय बालिका दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला. संचालन सहायक प्राध्यापक अनिल दास व धन्यवाद ज्ञापन डॉ पूजा कुमारी ने किया.

कस्तूरबा विद्यालय में नामांकन के लिए प्रचार रथ रवाना

सतगावां . प्रखंड के पोखरडीहा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा छह में नामांकन की प्रक्रिया 25 जनवरी से प्रारंभ की जायेगी. नामांकन को लेकर शनिवार को विद्यालय परिसर से जागरूकता एवं प्रचार वाहन निकाला गया. प्रचार वाहन को बीडीओ ओमप्रकाश बड़ाइक व वार्डन प्रतीक्षा मिंज ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह प्रचार वाहन प्रखंड की विभिन्न पंचायतों का भ्रमण कर विद्यालय में नामांकन से संबंधित जानकारी ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचायेगा. वार्डन प्रतीक्षा मिंज ने बताया कि कक्षा छह में नामांकन के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 जनवरी से प्रारंभ होकर 10 फरवरी तक चलेगी. इच्छुक अभिभावक एवं छात्राएं नामांकन फार्म प्राप्त करने एवं अन्य जानकारी के लिए सीधे विद्यालय से संपर्क कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola