झारखंड पब्लिक स्कूल व ग्रिजली विद्यालय ने जीते मैच

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
झारखंड पब्लिक स्कूल व ग्रिजली विद्यालय ने जीते मैच

जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में खेले जा रहे रोटरी कोडरमा इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को दो मैच खेले गये.

विज्ञापन

कोडरमा. जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में खेले जा रहे रोटरी कोडरमा इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को दो मैच खेले गये. पहला मैच चंदवारा स्थित पुलिस लाइन ग्राउंड में झारखंड पब्लिक स्कूल और संस्कार इंटरनेशनल स्कूल के बीच खेला गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए संस्कार इंटरनेशनल स्कूल ने 33.4 ओवर में 139 रन बनाये. अभिजीत 25 रन, रमेश कुमार ने 46 रन का योगदान दिया. गेंदबाजी करते हुए झारखंड पब्लिक स्कूल की ओर से अयान कुमार ने चार विकेट, प्रिंस कुमार ने दो विकेट और शिवम प्रतीक और अश्विन ने एक-एक विकेट लिये. बाद में बल्लेबाजी करने उतरी झारखंड पब्लिक स्कूल की टीम ने 19.1 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर जीत दर्ज कर ली. इसमें मोहम्मद फरहान अली ने 58 रन और शिवम कुमार ने 22 रन का योगदान दिया. गेंदबाजी करते हुए संस्कार इंटरनेशनल स्कूल की ओर से सत्यम ने एक विकेट लिये. बेहतर खेल के लिए अयान कुमार को मैन ऑफ द मैच दिया गया. दूसरा मैच सीएच हाई स्कूल ग्राउंड में आरपी मोदी स्कूल और ग्रिजली विद्यालय के बीच खेला गया. आरपी मोदी स्कूल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 27.1 ओवर में 138 रन बनाये. अंकित ने 41 रन शक्ति ने 16 रन और श्रीकांत ने 14 रनों का योगदान दिया. गेंदबाजी करते हुए ग्रिजली विद्यालय की ओर से आलोक रंजन ने चार विकेट व आदित्य सौरव अभियंश और सूरज ने एक-एक विकेट लिये. बाद में बल्लेबाजी करने उतरी विद्यालय की टीम 24.3 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर जीत दर्ज कर ली. ग्रिजली की ओर से शुभ ने 38 रन, पीयूष ने 18 अभिजीत ने 16 रन और सौरव ने 13 रन का योगदान दिया. गेंदबाजी करते हुए आरपी मोदी स्कूल की ओर से शक्ति ने दो विकेट और प्रेम कथा उत्कर्ष ने एक-एक विकेट लिया. बेहतर खेल के लिए आलोक रंजन को मैन ऑफ द मैच दिया गया. अंपायर सुरेंद्र प्रसाद, बसंत कुमार तथा स्कोरर सत्यम कुमार थे. मौके पर अमरजीत सिंह छाबड़ा, दिनेश सिंह, मनोज सहाय पिंकू, अनिल सिंह, उमेश सिंह, कृष्णा बरहपुरिया, आलोक पांडेय, सोनू खान, धर्मेंद्र कौशिक, अजय राणा, अभी राज गौतम, शुभम कुमार के अलावे रोटरी क्लब के संतोष सिन्हा, संदीप सिन्हा, नवीन आर्य, आशीष खेतान, महेश दारूका आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola