केटीपीएस में पुरस्कार वितरण समारोह, बच्चे हुए सम्मानित

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
केटीपीएस में पुरस्कार वितरण समारोह, बच्चे हुए सम्मानित

डीवीसी की ओर से संचालित केटीपीएस में चल रहे सतर्कता जागरूकता सप्ताह का समापन पुरस्कार वितरण के साथ हुआ.

विज्ञापन

जयनगर. डीवीसी की ओर से संचालित केटीपीएस में चल रहे सतर्कता जागरूकता सप्ताह का समापन पुरस्कार वितरण के साथ हुआ. इस दौरान सप्ताह भर में चले विभिन्न प्रतियोगिताओं के सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. हिंदी निबंध लेखन में कनिष्ठ अभियंता यांत्रिकी सूरज प्रकाश प्रथम, सहायक ग्रेड टू अजय कुमार द्वितीय, उप-महाप्रबंधक यांत्रिकी पैकरा तृतीय रहे. अंग्रेजी निबंध लेखन में कनिष्ठ अभियंता यांत्रिकी सुरेंद्र प्रसाद प्रथम, प्रबंधक विद्युत मो आशिफ द्वितीय, कनिष्ठ अभियंता मानस नायक तृतीय, नारा लेखन हिंदी में प्रथम अभिरंजन कुमार, द्वितीय मुकेश कुमार मिश्रा, तृतीय सूरज प्रकाश रहे. अंग्रेजी में विजय कुमार सोनी प्रथम, सौरव यादव द्वितीय, लक्ष्मीकांत मंडल तृतीय, चित्रकला में आवंतिका मंगल प्रथम, मास्टर अर्थव प्रजापति द्वितीय, समायरा तृतीय रही. सांत्वना पुरस्कार आरुषि सामंतो, अश्रिता, सौम्या सोनी, आराध्या चौधरी, तेजस्विता, कुमकार को दिया गया. वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में अनुष्का कुमकार प्रथम, सौम्या सुमन द्वितीय, आकृति प्रजापति तृतीय रही. इसमें सांत्वना पुरस्कार साक्षी प्रसाद, नंदनी कुमारी, अंशिका प्रकाश, रिद्धि भौमिक, अन्यया कुमारी को मिला. मौके पर परियोजना प्रधान मनोज कुमार ठाकुर ने विजेता रहे प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया. इस दौरान मुख्य महाप्रबंधक मानस कुमार मंडल, वरिष्ठ महाप्रबंधक अमन ज्योति, महाप्रबंधक तापस मृदा सहित डीवीसी व सीआईएसएफ के अधिकारी, कर्मी व बच्चे मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola