सात दिवसीय अग्रेसन जयंती महोत्सव को लेकर तैयारी शुरू

Published by :ANUJ SINGH
Published at :14 Sep 2025 8:38 PM (IST)
विज्ञापन
सात दिवसीय अग्रेसन जयंती महोत्सव को लेकर तैयारी शुरू

श्री अग्रसेन भवन में अग्रवाल समाज एवं अग्रसेन जयंती समारोह कमेटी की संयुक्त बैठक हुई.

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. श्री अग्रसेन भवन में अग्रवाल समाज एवं अग्रसेन जयंती समारोह कमेटी की संयुक्त बैठक हुई. बैठक में मुख्य रूप से समाज के अध्यक्ष कैलाश चौधरी, सचिव संजीव खेतान, जयंती संयोजक मनोज केडिया, दीपक सिंघानियां, कोषाध्यक्ष प्रदीप बंसल, प्रदीप केडिया, प्रवक्ता अरविन्द चौधरी, महिला संगठन की संयोजक शैलजा केडिया, सह संयोजक रिचा खाटूवाला उपस्थित थे. जयंती संयोजक मनोज केडिया ने कहा कि इस वर्ष महाराजा अग्रसेन जयंती में कला संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा. सात दिवसीय कार्यक्रम में महिला संगठन की ओर से विविध कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. कार्यक्रम के अंतर्गत 16 से 18 सितंबर तक झुमरी तिलैया के विश्रामबाग रोड स्थित जैनी स्पॉट एकेडमी में अग्रवाल प्रीमियम लीग एवं अग्रवाल महिला प्रीमियम लीग का आयोजन होगा. इसके परियोजना निदेशक प्रतीक संघई, अतुल खेतान, मोहित संघई बनाये गये. महिला प्रीमियम के लिए पूजा सिंघानियां एवं प्रगति चौधरी के नेतृत्व में टीम दमखम दिखायेगी. 21 को निकलेगी शोभायात्रा: श्री अग्रसेन भवन में 19 सितंबर को कार्यक्रम का शुभारंभ होगा. इसके परियोजना निदेशक संजय खेमानी बनाये गये. उदघाटन सत्र के बाद लुडो श राजा कार्यक्रम की परियोजना निदेशक काजल गुप्ता एवं ममता बंसल को बनाया गया. कैरम प्रतियोगिता के मोहक सुल्तानियां आयुष पोद्दार, विपुल चौधरी, ज्ञान संग्राम के लिए पूजा सिंघानियां नीतू बंसल सुतली रो मायाजाल के लिए कृतिका मोदी, रेखा मोदी, आओ सगला रील बनावा कार्यक्रम के लिए रूही अग्रवाल अंकिता चौधरी, रंगीलो हुनर मंच के लिए नेहा बजाज, प्रीति जगनानी तथा अंधा न तिनको को सहारा के पीडी मोहक सुल्तानियां आयुष पोद्दार बनाये गये. रिचा भोजनवाला सुनीता अग्रवाल रंग भरे और खुशियां बांटे रजनी अग्रवाल व प्रिया अग्रवाल, घुंड-घुंड एक बार मिल जासी पल्लवी सुल्तानियां शीतल पोद्दार, नृत्य उत्सव के लिए स्नेहा चौधरी, स्नेहा खेतान संग म्हारो गीत थारो-आशा बजाज, खुशबू केडिया अन्नु संघई, प्रगति चौधरी का नाम शामिल है. 21 को झुमरी तिलैया के भालोटिया मुहल्ला स्थित सीताराम ठाकुर बाड़ी मंदिर से शोभायात्रा, निशान यात्रा निकाली जायेगी. इसमें महाराजा अग्रसेन एवं मां लक्ष्मी की जींवत झांकी के साथ अग्रवाल समाज के 18 गोत्र के बच्चे शामिल होंगे. शोभायात्रा में रामगढ़ की बैंड पार्टी एवं कोलकाता के कलाकार नृत्य की प्रस्तुति करेंगे. 22 सितंबर को महाराजा का अग्रसेन का जन्मोत्सव को लेकर झुमरी तिलैया के झंडा चौक पर सुुबह साज बजे स्वास्थ्य शिविर लगाया जायेगा. वहीं अग्रसेन भवन में सुबह 09ः30 बजे पूजा अर्चना एवं हवन कार्यक्रम का आयोजन होगा. इसके बाद जन्म लेनीवाली बेटियों के लिए बेबी कीट एवं पौधों का वितरण किया जायेगा. दोपहर में कोडरमा स्टेशन के काली मंदिर के समीप जरूरतमंदों को भोजन कराने का कार्यक्रम होगा. देर शाम वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola