आदर्श मध्य विद्यालय प्रबंध समिति का किया गया पुनर्गठन, प्रीति बनी अध्यक्ष

मौके पर चुने गए पदाधिकारी व अन्य. | Prabhat Khabar Network
आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा में विद्यालय प्रबंध समिति का पुनर्गठन हुआ, जिसमें प्रीति कुमारी वर्मा को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया है.
कोडरमा बाजार: आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा में विद्यालय प्रबंध समिति का पुनर्गठन किया गया. कार्यक्रम वार्ड पार्षद सीमा कुमारी की अध्यक्षता, शिक्षक रणजीत कुमार सिंह के पर्यवेक्षण तथा प्रधानाध्यापक अश्विनी तिवारी के समन्वयन एवं संचालन में संपन्न हुआ. आमसभा में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के अभिभावकों ने भाग लिया. बैठक में सर्वसम्मति से पोषक क्षेत्र के विभिन्न टोलों से 15 सदस्यों का चयन किया गया.
चयनित सदस्यों ने सर्वसम्मति से प्रीति कुमारी वर्मा को विद्यालय प्रबंध समिति का अध्यक्ष तथा बालेंदु कुमार को उपाध्यक्ष चुना गया. सदस्य सचिव सह प्रधानाध्यापक अश्विनी तिवारी ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई देते हुए उनके अधिकारों, कर्तव्यों एवं दायित्वों की जानकारी दी.
विद्यालय प्रबंध समिति के चयनित सदस्यों में प्रीति कुमारी वर्मा, बालेंदु कुमार, पूजा देवी, ममता देवी, प्रदीप शर्मा, कांति देवी, प्रतिमा देवी, गायत्री देवी, लवली देवी, आदित्य पाण्डेय, मनोज रजवार, सत्या देवी, अंजली देवी, प्रमोद सिंह, अफसाना खातून के नाम शामिल हैं. कार्यक्रम को सफल बनाने में सेवानिवृत्त शिक्षक गांधी प्रसाद सहित बैजयंती कुमारी, रजनी कुमारी, प्रदीप कुमार, राजेश कुमार, ज्योति तिर्की ने महत्वपूर्ण योगदान दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










