विश्व प्लंबर दिवस पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन (फोटो)

Updated:
विज्ञापन
विश्व प्लंबर दिवस पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन (फोटो)

विश्व प्लंबर दिवस के मौके पर मरकच्चो प्रखंड के तेलोडीह स्थित बहु ग्रामीण जलापूर्ति योजना के डब्ल्यूटीपी परिसर में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

जल जीवन मिशन की मजबूत कड़ी हैं प्लम्बर : डीसी

प्रतिनिधि कोडरमा बाजार : विश्व प्लंबर दिवस के मौके पर मरकच्चो प्रखंड के तेलोडीह स्थित बहु ग्रामीण जलापूर्ति योजना के डब्ल्यूटीपी परिसर में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि उपायुक्त ऋतुराज ने किया. कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त, भारत सरकार के केंद्रीय टीम के पदाधिकारी राहुल यादव, रवि पांडेय व डीडीसी रवि जैन के द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्लंबरों और पंप ऑपरेटरों को सम्मानित किया गया. कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए डीसी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर तक सुरक्षित पेयजल पहुंचाने और पाइपलाइन के कुशल रखरखाव में प्लंबरों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है. डीसी ने प्लंबरों को जल जीवन मिशन की एक मजबूत कड़ी बताते हुए कहा कि प्लंबरों की सक्रियता से ही पेयजल व्यवस्था सुचारू रूप से कार्य कर रही है. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के अंतिम व्यक्ति तक सुरक्षित पेयजल पहुंचाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है. कार्यक्रम के दौरान जल अर्पण दिवस पर चयनित ग्राम तेलोडीह और मेदवापहरी में जल रक्षा को लेकर उपरोक्त अतिथियों द्वारा डब्ल्यूटीपी और एफएचटीसी में रक्षा सूत्र बांध कर जल रक्षा का संकलन लिया गया. कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता विभाग अनुज कुमार सिन्हा ने बताया कि जल महोत्सव के तहत जिले के सभी प्रखंडों के पंचायतों में जनजागरूकता को लेकर संवाद कार्यक्रम, स्वच्छता अभियान, रैली समेत जनभागीदारी पर आधारित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है. मौके पर डीसी के अलावा डीडीसी रवि जैन, कार्यपालक अभियंता अनुज कु सिन्हा, सहायक अभियंता सूरज कुमार दास, जेई मुकेश कुमार, जिला समन्यक दीपक कुमार तमोली, एसएलडब्ल्यूएम जिला समन्वयक सुमन कुमारी, यूडीसी अरविंद कुमार समेत भारी संख्या में लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola