नवलशाही थाना में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक

Updated:
विज्ञापन
नवलशाही थाना में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक

असामाजिक तत्वों पर रहेगी प्रशासन की विशेष नजर

विज्ञापन

असामाजिक तत्वों पर रहेगी प्रशासन की विशेष नजर मरकच्चो. नवलशाही थाना परिसर में सरस्वती पूजा को लेकर गुरुवार को शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में क्षेत्र से पहुंचे आम जनमानस ने सरस्वती पूजा शांतिपूर्वक मनाने का संकल्प लेते हुए अपना अपना सुझाव भी दिया. इधर, थाना प्रभारी सुमन कुमार ने सरस्वती पूजा शांति व सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि विसर्जन जुलूस को पुराने रुट से ही लेकर जाना है. विसर्जन स्थल पर पानी की गहराई देखते हुए ही मूर्ति का विसर्जन करें. जरूरत पड़ने पर पानी की गहराई के पहले बैरिकेडिंग करा दें, ताकि संभावित खतरे को टाला जा सके. उन्होंने लोगों को कहा कि पूजा व विसर्जन जुलूस के दौरान न्यायालय के आदेशानुसार डीजे बजाने पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा. पूजा के दौरान असामाजिक तत्वों पर भी प्रशासन की विशेष नजर रहेगी. मौके पर शंकर साव, किशोर यादव, वीरेंद्र यादव, महावीर राणा, मो. कलीमउद्दीन, राजकुमार साव, कृष्णा साव, हरदेव साव, दूली साव, रामी यादव, मनोज यादव, मो तबारक, नरेश यादव, मो हदीश, मो मुमताज़, अशोक साव, अजय यादव, सुनील साव, एसआई नितायचंद्र शाह, मदन मिश्रा, राजीव कुमार, मनोज पासवान, मुंद्रिका सिंह समेत दर्जनों लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola