बगैर बैनर-पोस्टर के ही ढोया जा रहा है पीडीएस का अनाज

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
बगैर बैनर-पोस्टर के ही ढोया जा रहा है पीडीएस का अनाज

थाना क्षेत्र में जन वितरण प्रणाली के तहत चावल और गेहूं ढोने वाले ट्रैक्टर बिना किसी बैनर या पोस्टर के चल रहे हैं.

विज्ञापन

सतगावां. थाना क्षेत्र में जन वितरण प्रणाली के तहत चावल और गेहूं ढोने वाले ट्रैक्टर बिना किसी बैनर या पोस्टर के चल रहे हैं. जिले के अन्य प्रखंडों में पीडीएस अनाज ले जानेवाले वाहनों पर बैनर-पोस्टर लगाये जाते हैं, ताकि दूर से ही पहचान हो सके कि यह अनाज सरकारी दुकानों के लिए है, लेकिन सतगावां में यह नियम लागू नहीं है. स्थानीय लोगों के अनुसार कालाबाजारी की मंशा से ऐसा नहीं किया जा रहा है. सरकारी नियमों को ताक पर रखकर काम हो रहा है. कुछ दिन पहले एक मामला सामने आया था, जिसमें ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि डोर टू डोर वितरण के लिए भेजा गया चावल एक दुकानदार के घर पहुंच गया. ज्ञात हो कि सतगावां से पिकअप वैन पर पीडीएस चावल की कालाबाजारी की जानकारी मिलती रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola