हाथियों के झुंड के आतंक से ग्रामीण क्षेत्रों में दहशत

Updated:
विज्ञापन
हाथियों के झुंड के आतंक से ग्रामीण क्षेत्रों में दहशत

जंगल से सटे गांव के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है.

विज्ञापन

जयनगर. हाथियों के झुंड ने शनिवार से गडगी जंगल को अपना आशियाना बना लिया है, जिससे जंगल से सटे गांव के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है. रविवार की रात करीब 26 की संख्या में अलग-अलग झुंड बना कर गांव के किनारे-किनारे हाथियों को विचरण करते देखा गया. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परसाबाद में दो हाथी मेन गेट के रास्ते प्रवेश कर कैंपस में घूमने लगे. हाथियों ने कैंपस की चहारदीवारी में लगी रेलिंग को क्षतिग्रस्त कर दिया. सूचना पर रेंजर रवींद्र कुमार दल बल के साथ पहुंचे, फिर हाथियों को भगाने का प्रयास शुरू किया गया.

हैंड इन हैंड इंडिया ने सफल बच्चों को किया सम्मानित

कोडरमा. हैंड इन हैंड इंडिया के तत्वावधान में डोमचांच प्रखंड के गुल्ली टांड़ मध्य विद्यालय में टॉप पैरंट एप में बेहतर स्कोर करने वाले 10 बच्चों को पुरस्कृत किया गया. मौके पर प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिन्हा, हैंड इन इंडिया के एपीएम तुलसी कुमार साव, शिक्षक मोबिलाइजर एवं अभिभावक सहित विद्यालय के बच्चे मौजूद थे. प्रधानाचार्य श्री सिन्हा ने कहा कि बाल्यावस्था में शिक्षा एक महत्वपूर्ण कड़ी है, हर बच्चा को इस कड़ी से जुड़ कर अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि टॉप पैरंट एप से बच्चों को मनोरंजक तरीके से सीखने का अवसर मिल रहा है, जो अच्छी पहल है. सहायक परियोजना पदाधिकारी तुलसी कुमार साव ने कहा कि टॉप पैरंट एप बच्चों के गणित, हिंदी, अंग्रेजी तथा सामान्य ज्ञान सीखने का एक बेहतर प्लेटफार्म है. कार्यक्रम को सफल बनाने में हैंड इन हैंड इंडिया के डीजीएम रवि रंजन का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola