विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
मरकच्चो. प्रखंड के तेलोडीह पंचायत में शनिवार को जिला विधिक प्राधिकार सेवा के तत्वाधान में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर कोडरमा व्यवहार न्यायालय के अपर न्यायाधीश गौतम कुमार व बीडीओ हुलास महतो मुख्य रूप उपस्थित थे. कार्यक्रम के दौरान न्यायाधीश गौतम कुमार द्वारा सुप्रीम कोर्ट द्वारा उपलब्ध कराये जा रहे विधिक सहायता के बारे में विस्तार से बताते हुआ कहा कि घरेलू हिंसा अंधविश्वास एवं आपसी जमीन विवाद में थाना पुलिस मुकदमा से बचना चाहिए व यदि ऐसी नौबत आ भी जाये, तो पीएलवी के माध्यम से न्यायिक विधि से संबंधित जानकारी प्राप्त कर उचित सहायता ली जानी चाहिए. मौके पर बीडीओ के द्वारा सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न जन कल्याणकारी योजना जैसे मनरेगा, आवास, पेंशन योजना तथा आपदा राहत से संबंधित योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी तथा उन्होंने अपील किया कि ग्रामीण अधिक से अधिक इन योजनाओं के बारे में जाने और उचित लाभ प्राप्त करें. जागरूकता स्वीट के माध्यम से बीडीओ के द्वारा जनगणना 2027 निमित्त लोगों को जागरूक किया व जनगणना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए उन्होंने जनगणना कार्य में लगे हुए सभी जनगणना कर्मियों को उचित सहयोग करते हुए अपनी महत्वपूर्ण जानकारी देने को कहा. उन्होंने यह भी बताया की जो जानकारी आपके द्वारा दी जायेगी, वो बिल्कुल ही गुप्त रखी जायेगी. उल्लेखनीय है कि जनगणना 2027 के प्रथम चरण की शुरुआत 16 मई से हो चुकी है, 16 मई से जनगणना कर्मी घर- घर जाकर महत्वपूर्ण आंकड़े संग्रहित करेंगे. यह कार्यक्रम 14 जून तक चलाया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










