प्रखंड स्तरीय खरीफ कार्यशाला का आयोजन

मोटे अनाज मक्का, रागी, बाजरा, उरद फसल लगाने की दी सलाह
मरकच्चो. प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय खरीफ कार्यशाला का आयोजन किया गया. मौके पर प्रमुख विजय कुमार सिंह, बीडीओ हुलास महतो मुख्य रूप से मौजूद थे. कार्यशाला में विशेष रूप से जलवायु अनुकूल कृषि एवं सुखाड़ प्रबंधन से संबंधित विषयों पर चर्चा की गयी. सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी. बीडीओ ने बताया कि इस वर्ष बारिश कम होने की उम्मीद है, ऐसी स्थिति में मोटे अनाज मक्का, रागी, बाजरा, उरद आदि फसल लगाना उत्तम होगा. मौके पर मो जावेद, गगन कुमार, बीपीएम सूरज कुमार, बैजनाथ राय, किसान मित्र लक्ष्मण यादव, सुरेंद्र यादव, काली महतो, उमाशंकर, अजय विश्वकर्मा, भुवनेश्वर मिस्त्री, कालेश्वर यादव, शाहनवाज खान, नईम खान, रामचन्द्र यादव, सेवा राय, गुड्डी देवी आदि मौजूद थे.
जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी समस्याएं
कोडरमा बाजार. डीसी उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया़ इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आये ग्रामीणों ने बारी-बारी से अपनी समस्याओं को रखा और आवेदन देकर उपायुक्त से कार्रवाई करने का अनुरोध किया़ डीसी ने आवेदनों को संबंधित विभाग को भेज दिया. जनता दरबार में मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने, मकान निर्माण में बाधा डालने, गैर मजरुआ जमीन पर अवैध कब्जा से मुक्ति दिलाने एवं खेल मैदान बनवाने, रोजगार उपलब्ध करवाने, सरकारी आवास का लाभ दिलाने समेत अन्य मामले आये़प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










