हिंदी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

हिंदी दिवस पर जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग की ओर से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) कोडरमा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
कोडरमा बाजार. हिंदी दिवस पर जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग की ओर से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) कोडरमा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन डायट प्रभारी प्राचार्य विजय कुमार, प्रदीप कुमार यादव, शिक्षक कालेश्वर ठाकुर, गिरिधर प्रसाद, पीयूष पानी, अनिल कुमार ने संयुक्त रूप से किया. इस दौरान मुख्यमंत्री उत्कृष्ट कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय जयनगर, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय कोडरमा में हिंदी दिवस मनाया गया. इसमें भारी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया. इस दौरान छात्र छात्राओं ने कविता पाठ, भाषण, स्लोगन प्रस्तुत किये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




