इनरव्हील ने महिलाओं पर हिंसा के खिलाफ निकाली रैली

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
इनरव्हील ने महिलाओं पर हिंसा के खिलाफ निकाली रैली

इनरव्हील क्लब ऑफ कोडरमा ने महिलाओं पर हो रही हिंसा के खिलाफ सोमवार को जागरूकता रैली निकाली.

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. इनरव्हील क्लब ऑफ कोडरमा ने महिलाओं पर हो रही हिंसा के खिलाफ सोमवार को जागरूकता रैली निकाली. रैली में बड़ी संख्या में क्लब की सदस्य और सीडी गर्ल्स स्कूल की छात्राएं शामिल हुईं. इस दौरान स्टॉप वाइलेंस अंगेस्ट वूमेन, स्ट्रेंगथ हेज नो जेंडर जैसे नारे लिखे पोस्टर लेकर महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान की मांग की गयी. रैली पानी टंकी रोड स्थित रोटरी क्लब परिसर से शुरू होकर जैन मंदिर से होते हुए पुनः वहीं पहुंचकर समाप्त हो गयी. रैली का नेतृत्व करते हुए इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष ज्योति झा ने कहा कि महिला हिंसा किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है. समाज को एकजुट होकर इसके खिलाफ आवाज उठानी होगी. इनरव्हील क्लब सदैव महिलाओं के अधिकार और सुरक्षा की लड़ाई में अग्रणी रहेगा. क्लब ने संयुक्त राष्ट्र महिला की यूनाइट और ऑरेंज द वर्ल्ड अभियान का समर्थन करते हुए घरेलू हिंसा, मानसिक उत्पीड़न और सामाजिक भेदभाव के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया. मौके पर क्लब की सचिव आरती आर्या, पूर्व अध्यक्ष मुक्ता ब्रहपुरिया, अंजना केडिया, माला दारूका, ऋतु तर्वे, श्वेता देवी, प्रतिमा दास गुप्ता, सीडी गर्ल्स स्कूल की शिक्षिका ज्योति कुमारी व छात्राएं मौजूद थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola