ढिबरा खदान में चाल धंसने से एक की मौत
Published by : ANUJ SINGH Updated At : 02 Nov 2025 8:41 PM
ढाब थाना क्षेत्र अंतर्गत मेन पहाड़ी जंगल में शुक्रवार को अवैध ढिबरा खदान में चाल धंसने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.
कोडरमा. ढाब थाना क्षेत्र अंतर्गत मेन पहाड़ी जंगल में शुक्रवार को अवैध ढिबरा खदान में चाल धंसने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं इलाज के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गयी. मृतक की पहचान शंभु मेहता के रूप में हुई. इस घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है. मृतक अपने पीछे पत्नी समेत दो छोटे-छोटे बच्चे छोड़ गया है. मृतक के पुत्र सरोज मेहता ने बताया कि पिता किसी काम से दीवार पर चढ़े थे. बारिश होने से दीवार गिली थी, जिससे दीवार पिता पर गिर गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गये. दुर्गापुर में इलाज के दौरान मौत हो गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










