अफसरों ने किया निर्माणाधीन गोदाम का निरीक्षण

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
अफसरों ने किया निर्माणाधीन गोदाम का निरीक्षण

योगीडीह में शुक्रवार को जिला सहकारिता प्रसार पदाधिकारी रूपा झा ने पैक्स गोदाम निर्माण स्थल का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

सतगावां. प्रखंड के इटाय पंचायत के योगीडीह में शुक्रवार को जिला सहकारिता प्रसार पदाधिकारी रूपा झा ने पैक्स गोदाम निर्माण स्थल का निरीक्षण किया. यह गोदाम लगभग 36 लाख रुपये की लागत से बन रहा है. निरीक्षण के दौरान कई अनियमिततायें पायी गयी. रूपा झा के साथ बीडीओ ओमप्रकाश बड़ाइक, एइ बादल कुमार, कनीय अभियंता नितेश कुमार और संदीप कुमार भी मौजूद थे. जांच के दौरान कार्य में लापरवाही और निर्माण में गड़बड़ी पायी गयी. रूपा झा ने संवेदक और कनीय अभियंता को फटकार लगायी. उन्होंने निर्देश दिया कि निर्माण कार्य में सुधार किया जाये. आगे का काम प्राक्कलन के अनुसार हो. उन्होंने चेतावनी दी कि कार्य में सुधार नहीं हुआ, तो कार्रवाई की जायेगी. उल्लेखनीय है कि ग्रामीणों ने गोदाम निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola