आदिम जनजाति की नौ बच्चियों का कराया कस्तूरबा में नामांकन

Updated:
विज्ञापन
आदिम जनजाति की नौ बच्चियों का कराया कस्तूरबा में नामांकन

पांच बच्चियां गडियाई बिरहोर टोला और चार बच्चियां मेसौंधा बिरहोर टोला की हैं

विज्ञापन

जयनगर. बीडीओ गौतम कुमार ने आदिम जनजाति परिवार की बालिकाओं को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने और उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए नाै बच्चियों का नामांकन कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में कराया. इनमें पांच बच्चियां गडियाई बिरहोर टोला और चार बच्चियां मेसौंधा बिरहोर टोला की हैं. इस अवसर पर बीडीओ श्री कुमार ने अभिभावकों और बच्चों को कस्तूरबा विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि विद्यालय में छात्रावास की सुविधा के साथ बच्चियों के रहने, खाने-पीने, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, पुस्तकें, पोशाक, स्वास्थ्य जांच, खेलकूद एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध करायी जाती है.

आंगनबाड़ी सेविकाओं को दिया गया प्रशिक्षण

जयनगर. प्रखंड मुख्यालय सभागार में जनगणना 2027 के सफल संचालन को लेकर आंगनबाड़ी सेविकाओं के लिए सेल्फ एन्यूरेशन जागरूकता सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में सेविकाओं को अपने-अपने घरों की मैपिंग कर ऑनलाइन माध्यम से जनगणना विवरण दर्ज करने की प्रक्रिया की जानकारी दी गयी. मास्टर ट्रेनर दिनेश कुमार यादव ने सेविकाओं को सेल्फ एन्यूरेशन की पूरी प्रक्रिया बतायी. कार्यक्रम में विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविकाएं उपस्थित थीं.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola