अभिभावकों को दी शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी

Updated:
विज्ञापन
अभिभावकों को दी शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी

पीवीएसएस डीएवी पब्लिक स्कूल झुमरीतिलैया में अभिभावकों के साथ बैठक हुई.

विज्ञापन

कोडरमा. पीवीएसएस डीएवी पब्लिक स्कूल झुमरीतिलैया में अभिभावकों के साथ बैठक हुई. इस दौरान प्राचार्य कृष्ण कुमार सिंह ने विद्यालय की शुल्क संरचना, निर्धारित पोशाक (ड्रेस), पुस्तकों की खरीदगी, पाठ्यक्रम, पाठ्य-सामग्री, आरटीई एक्ट के तहत नामांकन व अन्य महत्वपूर्ण शैक्षणिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी अभिभावकों को दी. उन्होंने स्पष्ट किया कि इस विद्यालय में किसी भी प्रकार का रीएडमिशन, डेवलपमेंट व अन्य चार्ज नहीं लिया जाता है. बैठक के दौरान शिक्षकों एवं अभिभावकों के बीच बच्चों की प्रगति, उनकी रुचियों, व्यवहार एवं सुधार के संभावित क्षेत्रों पर भी विस्तार से चर्चा की गयी.

विहिप का रामोत्सव कार्यक्रम आज

झुमरीतिलैया. विश्व हिंदू परिषद द्वारा शनिवार को रामोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. कार्यक्रम दोपहर दो बजे से अड्डी बंगला रोड स्थित केदारनाथ रामगोपाल दारूका फैक्ट्री परिसर में होगा. कार्यक्रम के दौरान सीताराम भक्त समिति सहित शहर के विभिन्न धार्मिक संगठनों एवं भजन मंडलियों द्वारा सामूहिक हनुमान चालीसा, संकीर्तन, महाआरती एवं भजन संध्या का आयोजन होगा. इसके साथ ही शाम चार बजे श्रीराम के जीवन चरित्र पर बौद्धिक कार्यक्रम आयोजित होगा. कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में विहिप के धर्माचार्य प्रमुख वीरेंद्र विमल उपस्थित रहेंगे.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola