शांतिपूर्ण माहौल में हुई नीट यूजी परीक्षा

Published by :DEEPESH KUMAR
Published at :03 May 2026 9:19 PM (IST)
विज्ञापन
शांतिपूर्ण माहौल में हुई नीट यूजी परीक्षा

927 परीक्षार्थियों में से 905 हुए उपस्थित

विज्ञापन

: 927 परीक्षार्थियों में से 905 हुए उपस्थित, 22 रहे अनुपस्थित कोडरमा बाजार. जिले के दो परीक्षा केंद्रों पर नीट 2026 की परीक्षा सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित की गयी. कुल 927 परीक्षार्थियों में से 905 ने परीक्षा लिखी, जबकि 22 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. झुमरी तिलैया स्थित सीडी बालिका उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र पर 720 में से 702 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, वहीं 18 अनुपस्थित रहे. दूसरी ओर, परियोजना बालिका उच्च विद्यालय, कोडरमा केंद्र पर 207 में से 203 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि चार अनुपस्थित रहे. परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण डीडीसी रवि जैन ने किया. इस दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी अविनाश राम सहित कई वरीय अधिकारी केंद्रों पर मौजूद रहे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया. इन केंद्रों पर अधिकतर परीक्षार्थी जिले के ही थे. परीक्षा शुरू होने से पहले बड़ी संख्या में अभिभावक अपने बच्चों के साथ परीक्षा केंद्र तक पहुंचे, जिससे केंद्रों के आसपास चहल-पहल देखी गयी.

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola