जयनगर में दाखिल-खारिज विशेष शिविर, 28 मामलों में से 10 का हुआ त्वरित निष्पादन

शिविर में सीओ व अन्य. | Prabhat Khabar Network
जयनगर अंचल कार्यालय द्वारा आयोजित दाखिल-खारिज विशेष शिविर में 28 में से 10 भूमि संबंधी मामलों का त्वरित निष्पादन किया गया। शेष मामलों पर जल्द होगी सुनवाई।
जयनगर: अंचल कार्यालय द्वारा भूमि संबंधी मामलों के त्वरित निष्पादन के उद्देश्य से अंचला अधिकारी सारांश जैन के द्वारा दाखिल-खारिज विशेष शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें कुल 28 मामले आये, जिसमें से 10 मामलों का त्वरित निष्पादन किया गया. शेष में अग्रेतर जांच और पुन: सुनवाई उपरांत निर्णय लिया जाएगा.
शिविर का उद्देश्य लंबित दाखिल-खारिज आवेदनों का शीघ्र निपटारा करना तथा आम नागरिकों को एक ही स्थान पर आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराना है. शिविर में नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने आवेदन के साथ शुद्धि पत्र, ऑनलाइन लगान रसीद तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज लेकर उपस्थित हों, ताकि उनके मामलों का शीघ्र निष्पादन किया जा सके. आवश्यकता पड़ने पर दस्तावेजों का परिशोधन भी किया जाएगा.
सीओ सारांश जैन एवं अंचल प्रशासन ने क्षेत्र के सभी भूमि धारकों एवं आवेदकों से अपील किया कि जब भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित हो. निर्धारित तिथि पर शिविर में पहुंचकर इसका लाभ उठाने की अपील की है.
शिविर में थाना प्रभारी विकास कुमार, अंचल निरीक्षक राहुल शर्मा, राजस्व उप निरीक्षक सनोज कुमार, रामदेव हांसदा, उमेश कुमार, ऑपरेटर अजीत कुमार, पुलिस बल के रंजीत राज, सरफराज सहित समस्त ग्रामीण मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










