नवलशाही में मुंबई से लौटे युवक की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

Updated at : 03 Jul 2020 9:06 PM (IST)
विज्ञापन
नवलशाही में मुंबई से लौटे युवक की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

Jharkhand news, Koderma news : नवलशाही थाना क्षेत्र के कोडरमा- गिरिडीह मुख्य मार्ग से करीब 200 मीटर अंदर कोलवावर जंगल में शुक्रवार (3 जुलाई, 2020) को एक युवक का शव मिला.

विज्ञापन

Jharkhand news, Koderma news : मरकच्चो (कोडरमा) : नवलशाही थाना क्षेत्र के कोडरमा- गिरिडीह मुख्य मार्ग से करीब 200 मीटर अंदर कोलवावर जंगल में शुक्रवार (3 जुलाई, 2020) को एक युवक का शव मिला. जंगल में एक युवक का शव मिलने की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कोडरमा भेज दिया. मृतक की पहचान शेरसिंगा निवासी डोमन तुरी के 23 वर्षीय पुत्र कुंजो तूरी के रूप में हुई है.

कोलवावर जंगल में शव मिलने की सूचना पर थाना प्रभारी अब्दुल्लाह खान, अवर निरीक्षक सरदार राम, अमित कुमार, अशोक कुमार, आशीष हांसदा घटनास्थल पर पहुंचे. शव की स्थिति देख प्रतीत हो रहा था कि युवक की हत्या कर शव को यहां फेंका गया है. पुलिस हत्यारों की तलाश के लिए कई बिंदुओं पर जांच कर रही है.

Also Read: मरकच्चो में 12 हजार रुपये रिश्वत लेते पंचायत सेवक गिरफ्तार, कूप निर्माण के लिए मांग रहा था घूस

घटनास्थल पर मौजूद मृतक के पिता डोमन तुरी ने बताया कि गुरुवार (2 जुलाई, 2020) की शाम कुंजो घर से मुर्गा लाने की बात पत्नी को कहकर नवलशाही के लिए मोटरसाइकिल से निकला था. शाम करीब 7:30 बजे उसने घर पर मोबाइल से बात कर कहा कि वह तुरंत आ रहा है. देर रात तक जब घर नहीं लौटा, तो उसके मोबाइल पर फोन किया गया, पर मोबाइल स्वीच ऑफ बताने लगा.

शुक्रवार (3 जुलाई, 2020) की सुबह बैदवर गांव के कुछ ग्रामीणों से सूचना मिली की उसकी मोटरसाइकिल कोलवावर के समीप सड़क किनारे खड़ी है. वे लोग वहां पहुंचे और जंगल में अगल-बगल ढूंढ़ना शुरू किया. इसी दौरान सड़क से अंदर जंगल के झाड़ियों में कुंजो का शव औंधे मुंह पड़ा हुआ मिला. इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गयी.

मृतक 3 भाइयों में सबसे छोटा था. उसकी शादी 5 वर्ष पूर्व ढाब थाना क्षेत्र के गोरियाडीह में सुषमा देवी के साथ हुई थी. मृतक मुंबई में मजदूरी करता था. लॉकडाउन के दौरान घर वापस लौटा था. मृतक के शरीर पर धारदार हथियार से हमला किये जाने के कई निशान थे. शव के आसपास के झाडियों में काफी खून के छींटे लगे हुए थे. ऐसे में किसी ने इसकी हत्या कर शव को यहां फेंका है ऐसा पुलिस मान कर चल रही है.

मृतक का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है और किसी तरह पारिवारिक सदस्य अपना गुजारा करते हैं. थाना प्रभारी अब्दुल्लाह खान ने बताया कि पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है. हत्यारे जल्द गिरफ्त में होंगे.

Posted By : Samir ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola