याद की गयीं मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती

Updated:
विज्ञापन
याद की गयीं मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सहाना रोड कोडरमा शाखा में संस्था की प्रथम पूर्व मुख्य प्रशिक्षिका मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती जी का 60वीं पुण्य स्मृति दिवस आध्यात्मिक ज्ञान दिवस के रूप में मनाया गया

विज्ञापन

25कोडपी4 कार्यक्रम में केंद्र की संचालिका व अन्य. प्रतिनिधि कोडरमा. प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सहाना रोड कोडरमा शाखा में संस्था की प्रथम पूर्व मुख्य प्रशिक्षिका मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती जी का 60वीं पुण्य स्मृति दिवस आध्यात्मिक ज्ञान दिवस के रूप में मनाया गया. उपस्थित संस्थान के भाई बहनों ने मातेश्वरी जगदंबा के तस्वीर पर पुष्प अर्पण कर श्रद्धांजलि दी. वहीं कोडरमा सेवा केंद्र की संचालिका वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी अनीता बहन ने मातेश्वरी जी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मातेश्वरी के बचपन का नाम ओम राधे था. उन्होंने 16 वर्ष में ही अलौकिक शिक्षा लेने के लिए अपने माता जी के साथ संस्थान में आयीं. संस्थान के साकार संस्थापक पिताश्री ब्रह्मा बाबा को देखते ही कई आलौकिक अनुभव हुआ, तब से मातेश्वरी जी ने आध्यात्मिक पथ पर चलने का निर्णय किया. संचालन बीके संजय भाई ने किया. मौके पर डॉ आर विश्वास, डॉ पवन कुमार, एडवोकेट विनोद, समाजसेवी उमेश वर्मा, रंजन मोदी, भोले शंकर, मनीष जी, सम्राट, अशोक, मीना माता, पुतुल देवी, बी के मीना, बी के ललिता, उमा, अंजू विश्वास, निशा ,खुशी, कोमल, उर्मिला, तारा, आरती, संतोषी, शारदा, सुंदरी, प्रमिला, सावित्री, शारदा, सरोज, बेदामी, उषा, चंपा, शेरा, मंजू, कौशल्या, रीना आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
विकाश नाथ

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola