दो दर्जन से अधिक बाइक जब्त, वसूला गया जुर्माना

सोमवार को प्रशिक्षु डीएसपी दिवाकर कुमार व थाना प्रभारी अरविंद कुमार के नेतृत्व में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में दो दर्जन से अधिक बाइक को जब्त किया गया.
कोडरमा बाजार. सोमवार को प्रशिक्षु डीएसपी दिवाकर कुमार व थाना प्रभारी अरविंद कुमार के नेतृत्व में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में दो दर्जन से अधिक बाइक को जब्त किया गया. साथ ही आर्थिक जुर्माना वसूला गया. प्रशिक्षु डीएसपी ने कहा कि जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार अभियान चलाकर यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है , फिर भी लोग निर्देशों का उल्लंघन कर बाइक चलाते है. उन्होंने बाइक चलाते समय हेलमेट का इस्तेमाल करने, ट्रिपल लोड नहीं चलने, बाइक चलाते समय सभी प्रकार के कागजात को दुरुस्त रखने और चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट बांधने की अपील की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




