पीएमश्री विद्यालय की एक दर्जन से अधिक बच्चे घायल

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
पीएमश्री विद्यालय की एक दर्जन से अधिक बच्चे घायल

राजगीर जा रही सवारी बस कोडरमा घाटी के नौवां माइल के पास शनिवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गयी.

विज्ञापन

कोडरमा बाजार. शैक्षणिक भ्रमण पर कोडरमा से राजगीर जा रही सवारी बस कोडरमा घाटी के नौवां माइल के पास शनिवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. हादसे में पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय, कोडरमा के करीब एक दर्जन छात्र-छात्राएं घायल हो गये. इनमें कुछ को मामूली चोट आयी है. घायलों में सोनाली कुमारी, मुस्कान कुमारी, खुशी कुमारी, खुशबू कुमारी, मोनिका कुमारी, गायत्री कुमारी, प्रीति कुमारी, सानिया परवीन, माही कुमारी, प्रेमा कुमारी, आराध्या दत्ता, अंशु कुमारी, आशा कुमारी, गुड़िया कुमारी के अलावा चालक रमेश यादव, उप-चालक संजय सिंह आदि के नाम शामिल हैं. हादसे की जानकारी मिलते ही सभी घायलों को एंबुलेंस से सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है. इधर, घटना की जानकारी मिलते ही उपायुक्त ऋतुराज सदर अस्पताल पहुंचे और घायल छात्राओं से मिले. डीसी ने सीएस डॉ अनिल कुमार व डीएस डॉ रंजीत कुमार को आवश्यक निर्देश दिये. वहीं पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता भी सदर अस्पताल पहुंचीं और घायलों की जानकारी ली. पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य अमिताभ कौशल ने बताया कि 11वीं कक्षा के 75 छात्र-छात्राएं शैक्षणिक भ्रमण के लिए बिहार के राजगीर जा रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक के पिछले हिस्से से बस को टक्कर लगी और हादसा हुआ. हादसे में दो चार बच्चों को ही ज्यादा चोटें आई, जबकि शेष मामूली रूप से जख्मी हुए. उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर बच्चों के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे और वे अपने बच्चों को घर ले गए. कुछ बच्चे अभी भी इलाजरत हैं. सबकी स्थिति खतरे से बाहर है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola