एकल अभियान का मासिक आचार्य अभ्यास वर्ग संपन्न

Published by : VIKASH NATH Updated At : 25 May 2025 10:01 PM

विज्ञापन

एकल अभियान संच चंदवारा का मासिक आचार्य अभ्यास वर्ग दुर्गा मंडप चंदवारा में हुआ. अभियान में 28 गांवों के आचार्यों ने भाग लिया

विज्ञापन

25कोडपी10 अभ्यास वर्ग में शामिल महिलाएं. प्रतिनिधि चंदवारा. एकल अभियान संच चंदवारा का मासिक आचार्य अभ्यास वर्ग दुर्गा मंडप चंदवारा में हुआ. अभियान में 28 गांवों के आचार्यों ने भाग लिया. बैठक की शुरुआत संच प्रशिक्षिका संजू कुमारी ने विधिवत वंदना के साथ की. इसके पश्चात गत माह के कार्यों की समीक्षा की गयी. जिसमें बच्चों की वार्षिक परीक्षा, विद्यालय संचालन के लिए तीन घंटे के पाठ्यक्रम पर विशेष चर्चा हुई. आचार्यों को निर्देशित किया गया कि वे अपने ग्राम विद्यालयों से वार्षिक परीक्षा परिणाम तैयार कर संच बैठक में जमा करें. इस अभ्यास वर्ग में आगामी योजनाओं पर भी विस्तृत चर्चा की गई. जिसमें 20 मई से 20 जून तक सभी आचार्य आभासी योग प्रशिक्षण में भाग लेंगे तथा 21 जून को विश्व योग दिवस के अवसर पर प्रत्येक विद्यालय केंद्र पर योग कार्यक्रम का आयोजन करेंगे. 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस और गंगा दशहरा का आयोजन ग्राम समिति के सहयोग से सामूहिक रूप में किया जायेगा. बैठक में संतोष कुमार, पी-3 के बजट विभाग प्रमुख ने सभी विषयों की गहन समीक्षा की. कोडरमा अंचल प्राथमिक शिक्षा प्रशिक्षक अरविंद कुमार ने आचार्यों के साथ आगामी योजनाओं पर सकारात्मक चर्चा की. मौके पर कुमारी नीतू, लक्ष्मी देवी, सुनीता शर्मा, कविता देवी, बसंती देवी, रीता देवी, काजल देवी, सुनीता देवी, कंचन देवी, बबीता देवी, जय ललिता कुमारी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola