97.4% अंक प्राप्त कर मॉडर्न के तेजस बने जिला टॉपर

Updated:
विज्ञापन
97.4% अंक प्राप्त कर मॉडर्न के तेजस बने जिला टॉपर

सीबीएसई 10वीं बोर्ड . परीक्षा परिणाम में मॉडर्न पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन

सीबीएसई 10वीं बोर्ड . परीक्षा परिणाम में मॉडर्न पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन : जिले के टॉप-2 स्थानों पर विद्यालय का कब्जा, प्रबंधन ने जताया हर्ष ———————— प्रतिनिधि कोडरमा. मॉडर्न पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में शानदार सफलता दर्ज की है. विद्यालय के छात्र तेजस भालोटिया ने 97.4% अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बनने का गौरव हासिल किया. वहीं अनुष्का सिद्धि ने 97.2% अंकों के साथ जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त किया. तेजस भालोटिया के पिता रामेश भालोटिया-माता अनिता भालोटिया और अनुष्का सिद्धि के पिता अजय कुमार व माता पिंकी वर्णवाल ने अपने बच्चों की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है. जानकारी के अनुसार, इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम 100% रहा. परीक्षा में शामिल हुए 90 विद्यार्थियों में से 12 छात्र-छात्राओं ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किये हैं. नमन कुमार ने 94.4% लाकर विद्यालय में तीसरा स्थान बनाया है. नमन के पिता प्यारेलाल मेहता व माता सुनीता मेहता ने इस पर खुशी जतायी है. वहीं 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले अन्य मेधावी विद्यार्थियों में अरिहंत राज 94.2%, रौशन राज ठाकुर 94%, श्रवण कुमार 94%, आदित्य अनुराग 92.2%, शाइस्ता नाज 92%, सान्वी भदानी 91%, संस्कार गुप्ता 90.8%, आदित्य कुमार 90.6% व अंकुर मेहता 90.2% शामिल हैं. प्राचार्य गुरुचरण वर्मा ने कहा कि जिले के प्रथम और द्वितीय, दोनों शीर्ष स्थानों पर हमारे विद्यालय के विद्यार्थियों का नाम होना हम सभी के लिए गर्व का क्षण है. निदेशिका संगीता शर्मा ने सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई दी.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola