मॉडर्न पब्लिक स्कूल ने निकाली तिरंगा यात्रा

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
मॉडर्न पब्लिक स्कूल ने निकाली तिरंगा यात्रा

मॉडर्न पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने गुरुवार को तिरंगा यात्रा निकाली.

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. मॉडर्न पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने गुरुवार को तिरंगा यात्रा निकाली. बच्चे हाथ में तिरंगा झंडा लेकस्व वहां के पारंपरिक परिधान पहन विभिन्न राज्यों की संस्कृति को दर्शाते हुए इंकलाब जिंदाबाद..व भारत माता की जय.. के नारे लगा रहे थे. विद्यालय के शिक्षक संदीप राणा एवं विजय कुमार ने अमर शहीदों के बलिदानों को बताते हुए तिरंगा रैली में उनके नारों को जोशीले ढंग से प्रस्तुत किया. तिरंगा यात्रा में विद्यालय के बैंड ग्रुप के छात्र अपने सुसज्जित परिधान एवं बैंड-बाजे के साथ आजादी का डंका बजाते हुए तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया. तिरंगा यात्रा विद्यालय से लेकर झंडा चौक तक गयी और पुन: वापस विद्यालय पहुंची. तिरंगा यात्रा में विधायक डॉ नीरा यादव शामिल हुईंं. उन्होंने छात्रों का मनोबल बढ़ाया. आजादी के जश्न में किड्स पैराडाइज के बच्चों की माताओं ने भी अपनी देशभक्ति की भावना को प्रकट कर विद्यालय परिसर में सुंदर-सुंदर पोस्टर बनाये. प्राचार्य गुरुचरण वर्मा ने छात्रों को आजादी के महत्व को समझाते हुए वीर शहीदों के त्याग और बलिदान से अवगत कराया. उन्होंने भगत सिंह, खुदीराम बोस, सुखदेव जैसे महापुरुषों का उदाहरण देते हुए स्वतंत्रता सेनानियों के वीरता का परिचय दिया. निदेशिका संगीता शर्मा ने नारों से छात्रों में जोश भरते हुए कहा कि हम उन वीर महापुरुषों को नमन करते हैं, जिन्होंने भारत को आजादी दिलाने के लिए न जाने कितनी गोलियां खायी. हमें उन वीर सैनिकों से सीख लेनी चाहिये. कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरे विद्यालय परिवार की भूमिका सराहनीय रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola