मॉडर्न व सेक्रेड हार्ट ने क्रिकेट टूर्नामेंट के अगले चक्र में किया प्रवेश
Published by : ANUJ SINGH Updated At : 14 Nov 2025 9:50 PM
जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में खेले जा रहे रोटरी कोडरमा इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को दो मैच खेले गये.
कोडरमा. जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में खेले जा रहे रोटरी कोडरमा इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को दो मैच खेले गये. पहला मैच चंदवारा स्थित पुलिस लाइन मैदान में मॉडर्न पब्लिक स्कूल बनाम आदर्श प्लस टू उवि मधवाटांड़ के बीच हुआ. पहले बल्लेबाजी करते हुए मधवाटांड़ स्कूल ने 32 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 133 रन बनाये. सौरव ने 38, अभय ने 29 और अंकित ने 17 रन का योगदान दिया. गेंदबाजी करते हुए मॉडर्न पब्लिक स्कूल की ओर से आदर्श और अभिनव ने तीन-तीन विकेट, हमजा समीर ने दो विकेट और सौरव ने एक विकेट लिये. बाद में बल्लेबाजी करने उतरी मॉडर्न पब्लिक स्कूल की टीम ने 25.4 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर जीत दर्ज कर ली. मॉडर्न पब्लिक स्कूल की ओर से राहुल ने 41, सौरव ने 28, हमजा ने 24 रन और शिवा ने 20 रन का योगदान दिया. मधवाटांड़ स्कूल की ओर से अंकित ने दो विकेट और रंजन ने एक विकेट लिये. बेहतर खेल के लिए हमजा समीर को मैन ऑफ द मैच दिया गया. मैच में अंपायर सुरेंद्र प्रसाद और अजय राणा तथा स्कोरर सत्यम थे. दूसरा मैच सीएच हाई स्कूल मैदान में सेक्रेट हार्ट स्कूल और ग्रिजली पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए ग्रिजली पब्लिक स्कूल की टीम ने 13.2 ओवर में मात्र 18 रन ही बनाया. गेंदबाजी करते हुए सेक्रेड हार्ट स्कूल की ओर से रजनीश ने पांच विकेट अभिनव ने तीन विकेट और प्रियांशु ने एक विकेट लिये. बाद में बल्लेबाजी करने उतरी सेक्रेड हार्ट स्कूल ने 1.4 ओवर में बिना विकेट खोये मैच को जीत लिया. मैच में अंपायर अमित और दीपक तथा स्कॉरर सौंर्य थे. रजनीश को मैन ऑफ द मैच दिया गया. मौके पर अमरजीत सिंह छाबड़ा, दिनेश सिंह, मनोज सहाय पिंकू, कृष्णा बरहपुरिया, विवेकानंद चौधरी, अनिल सिंह, उमेश सिंह, आलोक पांडेय, विनोद विश्वकर्मा, सुरेंद्र प्रसाद, विशाल प्रसाद, सोनू खान, धर्मेंद्र कौशिक, मुकेश प्रभाकर, तहसीन हुसैन, ओमप्रकाश, राकेश पांडेय के अलावे रोटरी कोडरमा के संतोष सिन्हा, संदीप सिन्हा, आशीष खेतान, अभिराज गौतम, सुशांत वर्मा आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










