ePaper

विधायक ने किया पांच योजनाओं का शिलान्यास

Updated at : 22 May 2025 8:49 PM (IST)
विज्ञापन
विधायक ने किया पांच योजनाओं का शिलान्यास

93 लाख की लागत से जयनगर प्रखंड में होंगे विकास के काम

विज्ञापन

93 लाख की लागत से जयनगर प्रखंड में होंगे विकास के काम जयनगर. विधायक अमित कुमार यादव ने गुरुवार को जयनगर प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 93 लाख की पांच योजनाओं का शिलान्यास किया़ विधायक ने 15 लाख 55 हजार की लागत से गडगी शिव मंदिर आरइओ रोड से बारा टोली बहादुर यादव घर तक पीसीसी पथ, पांच लाख 90 हजार 200 की लागत से आंगनबाड़ी केंद्र गडगी परसाबाद-दो का सुदृढ़ीकरण, 21 लाख 40 हजार 500 रुपये की लागत से बनने वाले कटिया अखरा चौक से सहदेव राणा घर तक पीसीसी पथ, 48 लाख नौ हजार 200 रुपये की लागत से अंबाडीह पंचायत तेतरौन में आरइओ रोड से अंबाडीह गांव तक पीसीसी पथ तथा आरइओ रोड पावर हाउस से बागोडीह तक पीसीसी पथ का निर्माण का शिलान्यास किया़ इस अवसर पर विधायक अमित कुमार यादव ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए वे हमेशा कृत संकल्पित हैं. उन्होंने कहा कि जिस विश्वास के साथ जनता ने उन्हें सहयोग किया है, उस विश्वास को टूटने नहीं दिया जायेगा़ क्षेत्र में विकास की गंगा बहेगी़ मौके पर जिप सदस्य केदारनाथ यादव, मंडल अध्यक्ष विजय राणा, सांसद प्रतिनिधि किशुन यादव, पूर्व प्रमुख जयप्रकाश राम, विधायक प्रतिनिधि रामजी यादव, शशिकांत चौधरी, बिंदेश्वरी प्रसाद बिहारी, धानेश्वर चौधरी, पंसस धानेश्वर राणा, सरफुद्दीन अंसारी, पूर्व मुखिया हिंद किशोर राम, लखपत यादव, नागेश्वर चौधरी, केडी यादव, दीपक सिंह, दिलीप यादव, नंदू यादव आदि मौजूद थे़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola