नाबालिग लड़की बरामद, भगाने के आरोपी को जेल

Updated:
विज्ञापन
नाबालिग लड़की बरामद, भगाने के आरोपी को जेल

थाना क्षेत्र के मसनोडीह से बीते 10 फरवरी को घर से भागे प्रेमी जोड़े के मामले में पुलिस ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए दोनों को बरामद कर लिया.

विज्ञापन

डोमचांच. थाना क्षेत्र के मसनोडीह से बीते 10 फरवरी को घर से भागे प्रेमी जोड़े के मामले में पुलिस ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए दोनों को बरामद कर लिया. वहीं नाबालिग लड़की को भगाने के आरोप में युवक आकाश कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. जानकारी के अनुसार मसनोडीह गांव के एक लड़का और लड़की 10 फरवरी को घर से अचानक लापता हो गए थे. इस घटना के बाद लड़की के परिजनों ने डोमचांच थाना में लिखित आवेदन देकर युवक पर बहला-फुसलाकर उनकी नाबालिग बेटी को भगाने का आरोप लगाया था और कार्रवाई की मांग की थी. परिजनों के आवेदन के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी थी. इसी क्रम में बुधवार को पुलिस ने दोनों को बरामद कर लिया. पूछताछ के दौरान पता चला कि दोनों घर से भागकर शादी कर लिये थे, पुलिस द्वारा लड़की की उम्र की जांच करने पर वह नाबालिग पायी गयी. इसके बाद पुलिस ने कानून के तहत कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. जबकि नाबालिग लड़की को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत परिजनों के सुपुर्द करने की प्रक्रिया शुरू की गयी.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola