गो सेवा अभियान की बैठक, 26 जनवरी से अभियान

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
गो सेवा अभियान की बैठक, 26 जनवरी से अभियान

महिला कीर्तन भवन में गो सेवा अभियान की बैठक राजस्थान से पधारे संत विक्रम सिंह की अध्यक्षता में हुई.

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. अड्डी बंगला रोड स्थित महिला कीर्तन भवन में गो सेवा अभियान की बैठक राजस्थान से पधारे संत विक्रम सिंह की अध्यक्षता में हुई. मौके पर संत विक्रम सिंह ने बताया कि यह अभियान किसी भी संस्था, संगठन या राजनीतिक दल के बैनरतले नहीं चलाया जायेगा. इसका मुख्य उद्देश्य गो माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाना, गो हत्या पर प्रतिबंध, गो संवर्धन हेतु ठोस सरकारी नीतियों का निर्माण तथा गो तस्करों के लिए आजीवन कारावास की सख्त सजा का प्रावधान सुनिश्चित करना है. उन्होंने कहा कि पंचगव्य औषधि का आयुर्वेदिक चिकित्सालयों में नि:शुल्क वितरण हो, सरकारी भवनों में गोबर पेंट तथा गोनाइल का अनिवार्य प्रयोग सुनिश्चित किये जायें. यह पूरा अभियान अहिंसा एवं शांतिपूर्ण तरीके से केवल कीर्तन और भजनों के माध्यम से संचालित होगा. अगले वर्ष 26 जनवरी से 26 मार्च तक पूरे भारतवर्ष में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जायेगा. मौके पर ओमप्रकाश खेतान, गोपी अग्रवाल, अरुण मोदी, कैलाश चौधरी, उमाशंकर जगनानी, दिनेश मिश्रा, विनोद सिन्हा, गोपाल सर्राफ, रामावतार अग्रवाल, सज्जन शर्मा, चंद्रशेखर जोशी, धर्मेंद्र कुमार, विमला शर्मा, आशा बर्णवाल, सुजाता जोशी, मुनीता राणा, सुनीता पोद्दार, लक्ष्मी शर्मा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola