बेलाटांड दुर्गा पूजा समिति की बैठक, कमेटी का गठन

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
बेलाटांड दुर्गा पूजा समिति की बैठक, कमेटी का गठन

सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति बेलाटांड़ की बैठक दुर्गा मंडप प्रांगण में हुई. अध्यक्षता प्रेम कुमार पांडेय ने की.

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति बेलाटांड़ की बैठक दुर्गा मंडप प्रांगण में हुई. अध्यक्षता प्रेम कुमार पांडेय ने की. बैठक में वर्ष 2024 का आय-व्यय प्रस्तुत किये गये. वहीं नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया. सर्वसम्मति से अनुराग सिंह उर्फ मुन्ना सिंह अध्यक्ष, सौरव यादव सचिव तथा रामाशंकर यादव कोषाध्यक्ष चुने गये. वहीं उपाध्यक्ष सोनू यादव, रूपेश सिंह और बिनू चौरसिया, सह-सचिव महेंद्र कुमार, उमेश सिंह और रितिक सिंह, सह-कोषाध्यक्ष रोशन वर्मा तथा संयोजक की जिम्मेवारी प्रेम कुमार पांडेय, अनिल कुमार सिंह और नंद राय को सौंपी गयी. कार्यकारिणी सदस्यों में अनमोल सिंह, अमित यादव, बादल गुप्ता, मयंक सिंह, पीयूष सिंह, यश चंद्रवंशी, प्रिंस कुमार, बंटी केसरी और सचिन यादव शर्मा को शामिल किया गया. संरक्षक मंडल में राजेंद्र जायसवाल, सह संरक्षक निर्मल कुमार ओझा, प्रभाकर तिवारी, विनोद विश्वकर्मा, उदय सिंह, मनोज सहाय पिंकू और प्रदीप सुमन को मनोनीत किया गया. पूजा प्रभारी की जिम्मेदारी संजय कुमार डब्लू को दी गयी. अध्यक्ष अनुराग सिंह ने कहा कि इस वर्ष दुर्गा पूजा भव्य रूप से मनाया जायेगा. सचिव सौरव यादव समेत अन्य ने अपनी-अपनी बातें रखी. कहा कि स्थानीय कलाकारों और युवाओं को मंच देने के साथ-साथ साफ-सफाई और यातायात व्यवस्था पर भी ध्यान दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola