विवाहिता की मौत, ससुराल पक्ष के चार गिरफ्तार

Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 29 May 2026 10:13 PM

विज्ञापन

आशियाना खातून का निकाह दो माह पूर्व सफजल अंसारी के साथ हुआ था.

विज्ञापन

सतगावां : थाना क्षेत्र के कोठियार पंचायत अंतर्गत दोनैया गांव में उस वक्त मातमी सन्नाटा पसर गया, जब एक नवविवाहिता का शव संदेहास्पद परिस्थितियों में फंदे से लटकता हुआ मिला. मृतका की पहचान दोनैया निवासी करीम मियां की 22 वर्षीया पुत्री आशियाना खातून के रूप में हुई है. घटना के बाद शुक्रवार को जब शव को दोनैया लाया गया, तो परिजनों में कोहराम मच गया. त्योहार के दिन हुई इस दुखद घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है. जानकारी के अनुसार, आशियाना खातून का निकाह महज दो माह पूर्व गांवा थाना क्षेत्र के कुर्वातरी निवासी सफजल अंसारी के साथ हुआ था. गुरुवार को गांवा थाना अंतर्गत मानपुर पिहरा में संदेहास्पद स्थिति में आशियाना का शव फंदे से लटकता हुआ पाया गया. घटना की सूचना मिलते ही मायके वाले तुरंत मौके पर पहुंचे, जिसके बाद वहां चीख-पुकार मच गयी. घटना को लेकर मृतका की मां सायरा बानू ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाये हैं. उन्होंने कहा कि निकाह के बाद से ही उनकी बेटी को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था और उसकी हत्या की गयी है. वहीं मृतका के चचेरे भाई असगर आलम ने बताया कि शव जिस स्थिति में फंदे से लटकता मिला, उससे साफ जाहिर होता है कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या का मामला है. घटना की सूचना पर गावां थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारकर मामले की छानबीन शुरू की. इस दौरान घटनास्थल पर स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई. जब पुलिस शव को पोस्टमार्टम व आगे की कार्रवाई के लिए ले जाने लगी, तो ग्रामीणों ने उचित वाहन एम्बुलेंस की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया. बाद में पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए दूसरे वाहन की व्यवस्था की और शव को गावां थाना ले आयी. मामले को लेकर पुलिस ने आवेदन के आधार पर कार्रवाई करते हुए ससुराल पक्ष की दो महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है. जिसमें पति मोहम्मद अफजल अंसारी, देवर असगर अंसारी, ननद मुस्कान खातून, सास बानु खातून को गिरफ्तार कर जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है.

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola