जयनगर को हरा मरक्कचो की टीम बनी क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता
Published by : ANUJ SINGH Updated At : 02 Nov 2025 7:59 PM
बिरसा मुंडा स्टेडियम तरवन में टीएसपीएल सीजन पांच क्रिकेट टूर्नामेंट रविवार को संपन्न हो गया.
जयनगर. बिरसा मुंडा स्टेडियम तरवन में टीएसपीएल सीजन पांच क्रिकेट टूर्नामेंट रविवार को संपन्न हो गया. टूर्नामेंट का उदघाटन कुमार ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के प्रोपराइटर विनोद कुमार, समाजसेवी अरमान खान, स्थानीय मुखिया राजकुमार यादव सहित कई जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से किया. उवि तरवन के स्कूली बच्चों के साथ क्रिकेट मैदान में उतरे और राष्ट्रगान से टूर्नामेंट की शुरुआत की गयी. टूर्नामेंट का फाइनल जयनगर तथा मरकच्चो की टीम के बीच खेला गया. टॉस जीतकर मरकच्चो की टीम ने पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया. जयनगर की टीम बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में नौ विकेट होकर 72 रन बनाये. जवाबी पारी खेलने उतरी मरकच्चो की टीम 9.3 ओवर में ही सात विकेट खोकर 73 रन बनाये और तीन विकेट से मैच जीत ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. मैन ऑफ द मैच, प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट तथा बेस्ट बॉलर का खिताब मरकच्चो के आशीष रजक को दिया गया. बेस्ट बैट्समैन भंडारो के नरेश कुमार तथा बेस्ट फील्डर का खिताब जयनगर के संगम तिवारी को दिया गया. कमेंटेटर पप्पू पांडेय व अंपायर विकास यादव तथा बादल कुमार थे. समाजसेवी अरमान खान ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है. सुरेंद्र मोदी ने भी कहा कि आज सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में भी क्रिकेट की धूम मची हुई है. कुमार ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के प्रोपराइटर विनोद कुमार ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को खेल को बढ़ावा देने की जरूरत है. मुखिया राजकुमार यादव समेत अन्य ने अपनी बातें रखी. कार्यक्रम को जिप सदस्य केदार यादव, मुखिया गणपत यादव, अशोक यादव, रविंद्र कुमार रवि आदि ने भी संबोधित किया. विजेता टीम को 50 हजार रुपये का चेक तथा ट्रॉफी एवं उपविजेता टीम को 25 हजार रुपये का चेक व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया. टूर्नामेंट के आयोजनकर्ता समिति के अध्यक्ष जैनेंद्र कुमार यादव को शाॅल देकर सम्मानित किया. मैच को सफल बनाने में टूर्नामेंट संचालन समिति के अध्यक्ष जैनेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष सुनील कुमार, सचिव किशोर कुमार, कोषाध्यक्ष गौरव कुमार, मिथिलेश यादव, राजेश कुमार, विनोद कुमार, पिंटू कुमार, गौरव कुमार, सुरेश कुमार, देवराज यादव, मुकेश यादव महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










