ePaper

माले ने निकाला प्रतिवाद मार्च

Updated at : 21 Dec 2025 9:21 PM (IST)
विज्ञापन
माले ने निकाला प्रतिवाद मार्च

लापता मासूम की सकुशल वापसी की मांग

विज्ञापन

: लापता मासूम की सकुशल वापसी की मांग जयनगर. लापता तीन वर्षीय बच्चे की बरामदगी की मांग व पुलिस की निष्क्रियता के खिलाफ माले प्रखंड इकाई ने प्रतिवाद मार्च निकाला. मार्च इरगोबाद गांव से पेठियाबागी होता हुआ थाना मोड़ तक गया. मार्च का नेतृत्व माले नेता इब्राहिम, प्रखंड सचिव मुन्ना यादव व अशोक यादव कर रहे थे. मार्च के दौरान सैफ के लापता होने पर पुलिस चुप क्यों, जवाब दो, स्थानीय सांसद, विधायक चुप क्यों, जवाब दो. पुलिस प्रशासन अबोध बालक को बरामद करो आदि नारे लगाये गये. मार्च थाना मोड पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया. सभा की अध्यक्षता प्रखंड सचिव मुन्ना यादव ने की. वक्ताओं ने कहा कि पुलिस प्रशासन अविलंब घटना का उद्भेदन करें, नहीं तो आंदोलन और तेज किया जायेगा. पुलिस प्रशासन दो दिनों के अंदर लापता मासूम को बरामद करें. सभा को शंभु नाथ वर्मा, महेश कुमार सोनी, जिला कमेटी सदस्य बहादुर यादव, असगर अंसारी, अशोक यादव, भोला यादव, राजेंद्र यादव, मशरूल होदा अंसारी, कालेश्वर राणा, सुरेंद्र भाई मोदी, इसाक अंसारी, कौशर खान, इरफान अंसारी, रामकुमार, राजेंद्र दास ने संबोधित किया. मौके पर क्यूम अंसारी, केदार पासवान, रामधनी पंडित, मंजूर आलम, रजिया खातून, अख्तरी खातून, मंजू देवी, मंसूर आलम, संतोष यादव, हसीना खातून, तजबुन खातून, असगर अली, शुकर मियां आदि मौजूद थे. उल्लेखनीय है कि 13 दिसंबर की शाम को मोहम्मद शेमशर का पुत्र सैफ अपने घर के पास से लापता हो गया. उसे अब तक बरामद नहीं किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola