घर के बाहर खेल रहा था डेढ़ साल का मासूम, वाहन बैक करते ही हुआ दर्दनाक हादसा; गई जान

Updated:
विज्ञापन

कोडरमा के मरकच्चो में एक चार पहिया वाहन की चपेट में आने से डेढ़ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

कोडरमा: कोडरमा के मकरच्चो थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केतरुसिंघा में एक चार पहिया वाहन की चपेट में आने से डेढ़ साल के बच्चे की जान चली गई. बच्चे की पहचान रंजीत यादव के डेढ़ वर्षीय पुत्र ऋषभ यादव के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार मृतक ऋषभ अपने घर के पास ही खेल रहा था.

इसी दौरान गांव के का ही एक चार पहिया वाहन का चालक वाहन को अपने घर से लेकर निकला और वाहन को पीछे करने लगा. गाड़ी पीछे करने के क्रम में वाहन ने वहां खेल रहे ऋषभ को अपने चपेट में ले लिया जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया. वहीं बच्चे को घायल देख आनन फानन में बच्चा को लेकर कोडरमा सदर अस्पताल ले जाया गया जहां उपस्थित डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.


विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola