Koderma News: बाल मजदूरी और तस्करी के खिलाफ जागरूकता अभियान, बच्चों को बताया गया 1098 का महत्व
कार्यक्रम में शामिल विद्यार्थी. | Prabhat Khabar Network
जयनगर के आर.के प्लस टू उच्च विद्यालय में बाल मजदूरी और तस्करी के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बच्चों की सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन नंबर साझा किए गए।
जयनगर: अंर्तराष्ट्रीय युवा दिवस पर बनवासी विकास आश्रम कोडरमा द्वारा प्रखंड के आर.के प्लस टू उच्च विद्यालय जयनगर सहित विभिन्न गांवों एवं विद्यालयों में बाल मजदूरी, बाल तस्करी, बाल संरक्षण एवं सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम के दौरान जिला समन्वयक पप्पु कुमार यादव ने कहा कि युवा शक्ति ही समाज की सकारात्मक बदलाव की सबसे बड़ी ताकत होती है.
बाल संरक्षण अधिकार अधिनियम, बाल मजदूरी, बाल तस्करी, युवा शक्ति एवं सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूकता फैलाने के साथ चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी.
कार्यक्रम में सीएसडब्लू सुधीर कुमार राणा, सुजीता कुमारी, नीतू कुमारी, विद्यालय के प्रधानाध्यापक बी.के. सिंह, सहायक शिक्षकगण एवं सैकड़ों छात्र-छात्राएं शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










