कोडरमा में अब 17 अगस्त को नहीं होगा केडीसीए चुनाव, जानिए क्या हैं कारण...
कोडरमा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के चुनाव को फिलहाल टाल दिया गया है. चुनाव की अगली तारीख की घोषणा जल्द की जाएगी। पूरी जानकारी के लिए यहाँ पढ़ें.
कोडरमा : कोडरमा जिला क्रिकेट एसोसिएशन का चुनाव 17 अगस्त को निर्धारित था, पर इसे फिलहाल टाल दिया गया है. चुनाव प्रभारी रंजीत दुबे के अनुसार 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस, 16 अगस्त को स्व. अमिताभ चौधरी की श्रद्धांजलि सभा और चुनाव को लेकर जेएससीए की कुछ प्रक्रिया के तहत होने वाले कार्य को देखते हुए चुनाव की तिथि 17 अगस्त में न होकर आगे बढ़ाई जाएगी.
विभिन्न क्लब के लोग लगातार मोर्चा खोले
उन्होंने बताया कि चुनाव की तिथि की सूचना बाद में प्रकाशित की जाएगी़. ज्ञात हो कि केडीसीए का चुनाव लंबे समय से नहीं होने पर पूर्व खिलाड़ी और विभिन्न क्लब के लोग लगातार मोर्चा खोले हुए हैं.
मतदाता सूची पर उठा सवाल
आठ साल से एजीएम नहीं होने का हवाला देकर इन लोगों ने तैयार मतदाता सूची पर ही सवाल उठाया था. इस बीच केडीसीए के सचिव दिनेश सिंह ने प्रेस वार्ता कर आरोपों को बेबुनियाद बताया था. अब चुनाव की तिथि ही फिलहाल स्थगित कर दी गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










