बेटे को खाना पहुंचाने निकली 48 वर्षीय महिला लापता, परिजनों ने थाने में दर्ज कराया सनहा
लापता महिला. | Prabhat Khabar Network
झुमरीतिलैया के असनाबाद निवासी 48 वर्षीय सोनी खातून 11 अगस्त से लापता हैं। परिजनों की शिकायत पर तिलैया थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
झुमरीतिलैया: तिलैया थाना क्षेत्र के टीओपी गली, असनाबाद निवासी 48 वर्षीय सोनी खातून 11 अगस्त से लापता हैं. उनके बेटे खुर्शीद ने मां की गुमशुदगी को लेकर तिलैया थाना में सनहा दर्ज कराया है. दिये गये आवेदन के अनुसार, सोनी खातून 11 अगस्त को दोपहर करीब 12 बजे ब्लॉक रोड स्थित अपने बेटे के पास खाना पहुंचाने गयी थीं. खाना पहुंचाने के बाद वह घर लौटने के लिए निकलीं, लेकिन देर तक घर नहीं पहुंचीं.
परिजनों ने पहले अपने स्तर से उनकी काफी खोजबीन की. रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी जानकारी ली गयी, लेकिन सोनी खातून का अब तक कोई पता नहीं चल सका है. इसके बाद परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को देते हुए सनहा दर्ज कराया.
तिलैया थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है. पुलिस महिला के लापता होने के कारणों और उनके संभावित ठिकानों की जानकारी जुटा रही है. वहीं, परिजन भी लगातार उनकी तलाश में जुटे हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










