ट्रेन में बिना टिकट सफर करना पड़ा भारी, 555 यात्री पकड़े गये; रेलवे ने वसूला ₹4.95 लाख जुर्माना

Updated:
विज्ञापन

जांच करते टीटीई. | Prabhat Khabar Network

धनबाद रेल मंडल द्वारा चलाए गए मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 555 यात्रियों को पकड़ा गया और उनसे 4.95 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।

विज्ञापन

कोडरमा: धनबाद मंडल में बिना टिकट और अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ लगातार टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में मंडल की ओर से मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान कुल 555 यात्रियों को पकड़ा गया. इनमें बिना टिकट यात्रा करने वाले, बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले और बिना बुक किए सामान के साथ सफर करने वाले यात्री शामिल थे.

पकड़े गये यात्रियों से कुल 4,95,350 रुपये जुर्माना के रूप में वसूले गये. रेलवे की चेकिंग टीमों ने विभिन्न स्टेशनों के साथ-साथ मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में भी जांच अभियान चलाया. इस दौरान यात्रियों को भविष्य में उचित टिकट और वैध प्राधिकार के साथ ही यात्रा करने की सख्त हिदायत दी गयी.

वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक, धनबाद सह वरीय जनसंपर्क अधिकारी मनीष सौरभ ने बताया कि धनबाद मंडल की ओर से नियमित रूप से टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि यात्रियों को बेहतर और सुरक्षित यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.


विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola