कोडरमा की अनन्या प्रकाश ने रचा इतिहास, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लगातार तीसरी बार हासिल किया पहला स्थान

Updated:
विज्ञापन

सम्मान प्राप्त करती अनन्या प्रकाश. | Prabhat Khabar Network

कोडरमा की अनन्या प्रकाश ने फिजिकल एजुकेशन प्रतियोगिता में लगातार तीसरी बार प्रथम स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। जानिए उनकी सफलता की कहानी।

विज्ञापन

कोडरमा: झुमरीतिलैया के विशुनपुर रोड निवासी अनन्या प्रकाश ने फिजिकल एजुकेशन के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है. अनन्या ने कोलिशन आफ एक्सरसाइज प्रोफेशनल्स आफ इंडिया की ओर से आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में आठ अगस्त 2026 को प्रथम स्थान प्राप्त किया. इस उपलब्धि के साथ उन्होंने लगातार तीसरी बार इस क्षेत्र में पहला स्थान हासिल किया है.

अनन्या ने बताया कि नियमित अभ्यास, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण उनकी सफलता का आधार है. उनका लक्ष्य बेटियों को प्रेरित करना है, ताकि वे अपनी प्रतिभा के बल पर हर क्षेत्र में आगे बढ़ सकें. अनन्या प्रकाश माता कंचन लता और पिता डॉ कृष्णप्रकाश सुधांशु की पुत्री हैं. उनके पिता पंजाब नेशनल बैंक से सेवानिवृत्त प्रबंधक हैं. परिवार के सदस्यों ने उनकी सफलता पर खुशी जताते हुए इसे लगातार मेहनत का परिणाम बताया.

कराटे में भी हासिल कर चुकी हैं पदक अनन्या फिजिकल एजुकेशन के साथ कराटे में भी बेहतर प्रदर्शन कर चुकी हैं. वर्ष 2018 में मुंबई में आयोजित 23वीं डब्ल्यूएफएसकेओ ओपन एशियन इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में उन्होंने सिल्वर मेडल जीता था.

इसके अलावा 2017 में पटना में आयोजित ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल और 2015 में कोलकाता में आयोजित नेशनल चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल हासिल किया था. अनन्या का कहना है कि बेटियों को अवसर और सही मार्गदर्शन मिले तो वे किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकती हैं. उनकी उपलब्धि से परिवार सहित जिले के खेल प्रेमियों में खुशी है.


विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola