कोडरमा: KDCA चुनाव पर फिर लगा ब्रेक, 17 अगस्त का चुनाव स्थगित; जानें क्या है वजह

Updated:
विज्ञापन

कोडरमा जिला क्रिकेट एसोसिएशन का 17 अगस्त को होने वाला चुनाव प्रशासनिक कारणों से टाल दिया गया है। नई तारीख की घोषणा जल्द की जाएगी। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

विज्ञापन

कोडरमा: कोडरमा जिला क्रिकेट एसोसिएशन (केडीसीए) का 17 अगस्त को प्रस्तावित चुनाव फिलहाल स्थगित कर दिया गया है. चुनाव प्रभारी रंजीत दुबे ने बताया कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस, 16 अगस्त को स्व अमिताभ चौधरी की श्रद्धांजलि सभा और जेएससीए की प्रक्रिया से जुड़े कार्यों को देखते हुए चुनाव की तिथि आगे बढ़ा दी गयी है. उन्होंने बताया कि नयी चुनाव तिथि की घोषणा बाद में की जायेगी.

ज्ञात हो कि केडीसीए का चुनाव लंबे समय से नहीं होने को लेकर पूर्व खिलाड़ियों और विभिन्न क्रिकेट क्लबों के सदस्यों ने सवाल उठाये थे. आठ वर्षों से एजीएम नहीं होने का हवाला देते हुए तैयार मतदाता सूची पर भी आपत्ति जतायी गयी थी. वहीं, केडीसीए सचिव दिनेश सिंह ने प्रेस वार्ता कर लगाये गये आरोपों को बेबुनियाद बताया था. अब चुनाव स्थगित होने के बाद नई तिथि का इंतजार है.


विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola