Koderma News: पहली कोशिश में UPSC CAPF पास कर रविकांत ने बढ़ाया परिवार का मान, 8-10 घंटे की पढ़ाई से हासिल की सफलता

Updated:
विज्ञापन

कोडरमा के रेल कर्मी के बेटे रविकांत चौधरी ने पहले प्रयास में यूपीएससी सीएपीएफ परीक्षा पास कर जिले का नाम रोशन किया है। जानें उनकी सफलता की पूरी कहानी।

विज्ञापन

कोडरमा: गझंडी रेलवे के टेलिकाम विभाग में पदस्थापित कर्मी पीडी चौधरी का बेटा रविकांत चौधरी ने यूपीएससी सीएपीएफ (केंद्रीय सुरक्षा बल- सहायक कमांडेंट) में सफलता हासिल कर परिवार को गौरवान्वित किया है. इस सफलता पर पीडी चौधरी ने गझंडी फारेस्ट शिवमंदिर में शिवचर्चा, रूद्राभिषेक एवं महाप्रसाद का आयोजन किया.

रविकांत चौधरी की प्रारंभिक शिक्षा गझंडी रेलवे स्कूल से हुई थी. क्लास पांच से वह रेलवे आवासीय विद्यालय मंसूरी में आगे की शिक्षा प्राप्त की. पटना व दिल्ली में तैयारी के बाद आईआईटी में चयन हुआ. वहां पढ़ाई के दौरान यूपीएससी की सिविल सर्विसेज की तैयारी करता रहा. उन्होंने बताया कि पहले प्रयास में ही उन्हें यह सफलता मिली है, लेकिन उनका मुख्य फोकस सिविल सर्विस पर है.

रविकांत ने बताया कि लक्ष्य के प्रति दृढ़ रहने से सफलता निश्चित रूप से मिलती है. वे प्रतिदिन 8 से 10 घंटे की नियमित पढ़ाई की है. एआइ से भी लेखन क्षमता बढ़ाने में काफी मदद मिली. दिल्ली में कोचिंग से काफी सहयोग मिला. इधर बच्चे की सफलता को पिता ने गौरव का क्षण बताया.

उन्होंने बताया कि उनका सारा ध्यान बच्चे की शिक्षा पर रहा. छोटी उम्र में ही बच्चे को बोर्डिंग स्कूल भेज कर नियमित ख्याल रखा. आज बच्चे ने बेहतर कर पूरे परिवार को गौरवान्वित किया है. रविकांत की सफलता पर गझंडी के लोगों ने बाजार चौक में स्वागत किया एवं बधाई दी. वहीं समाजसेवी महेंद्र यादव, घटवार आदिवासी महासंघ के नेता कृष्णा सिंह, अखिलेश पासवान ने रविकांत को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है.


विज्ञापन
Rajesh

लेखक के बारे में

By Rajesh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola