Koderma News: मुफ्त कानूनी मदद कैसे मिलेगी? मॉडल स्कूल में युवाओं को दी गई जरूरी जानकारी

Updated:
विज्ञापन

जानकारी देते पीएलवी. | Prabhat Khabar Network

कोडरमा के मॉडल स्कूल में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित हुआ। पीएलवी ने युवाओं को बाल विवाह, बाल श्रम और सरकारी कानूनी सहायता योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।

विज्ञापन

कोडरमा बाजार: जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में बुधवार को प्रखंड के कमयडीह स्थित मॉडल स्कूल में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर के दौरान पीएलवी सुभाष मिस्त्री ने युवाओं को बाल विवाह, बाल श्रम समेत अन्य सामाजिक कुप्रथाओं पर विस्तृत जानकारी दिया.

साथ ही उन्हें विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा मिलने वाले निःशुल्क कानूनी सहायता, बाल श्रम निषेध अधिनियम के तहत सरकार द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए युवाओं से इसका लाभ उठाने की अपील की. पीएलबी श्री मिस्त्री ने युवाओं को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार (नालसा ) का हेल्प नम्बर और चाइल्ड हेल्पलाइन नम्बर की जानकारी के साथ साथ लोक अदालत में होने वाले मध्यस्थता शिविर आदि की जानकारी दिया.


विज्ञापन
Rajesh

लेखक के बारे में

By Rajesh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola