Khelo Jharkhand 2026-27: 13 अगस्त से शुरू होगी प्रतियोगिता, 14 से 19 साल के विद्यार्थियों को मिलेगा बड़ा मौका
झारखंड के सरकारी स्कूलों में खेलो झारखंड 2026-27 की शुरुआत कल से होगी। कक्षा 6 से 12वीं तक के छात्र 29 खेलों में भाग ले सकेंगे। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
झुमरीतिलैया: सरकारी स्कूलों में खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेलो झारखंड 2026-27 की शुरुआत गुरुवार से होगी. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड सरकार ने इससे संबंधित निर्देश जारी कर दिया है. इससे संबंधित शेड्यूल भी जारी कर दी गयी है. प्रतियोगिता में कुल 29 प्रकार के खेलों का आयोजन किया जायेगा, जिसमें कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे.
प्रतिभागियों के लिए आयु सीमा 14 वर्ष से अधिकतम 19 वर्ष निर्धारित की गयी है. विभाग ने कहा कि इसका उद्देश्य छात्राओं को ऐसा मंच प्रदान करना है, जहां वे अपनी खेल प्रतिभा के बल पर विद्यालय स्तर से लेकर राज्यस्तर तक अपनी पहचान बना सकें. स्कूल स्तर पर 13 अगस्त तक विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन होगा. वहीं प्रखंड स्तर पर 17 से 25 अगस्त तक, जिला स्तर पर एक से 12 सितंबर तक, राज्यस्तर पर 24 सितंबर से 11 अक्टूबर तक प्रतियोगा होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










