त्योहार में विधि व्यवस्था का ध्यान रखें: एसडीपीओ
Author Deepesh kumar
Updated:
विज्ञापन

तिलैया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई.
विज्ञापन
झुमरीतिलैया. बकरीद के त्योहार को लेकर तिलैया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में मुख्य रूप से एसडीपीओ प्रमोद कुमार केसरी, सीओ रवि भूषण प्रसाद, नगर परिषद अध्यक्ष रमेश हर्षधर, थाना प्रभारी विनय कुमार व अन्य मौजूद थे. एसडीपीओ श्री केसरी ने कहा कि विधि व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई होगी. मौके पर महादेव पांडेय, गुलाम जिलानी, पार्षद निरज कर्ण, धनश्याम तुरी, प्रेम प्रकाश, संजय पांडेय, संतोष यादव, निर्मल कुमार ओझा, अरशद खान, पार्षद उदय सिंह, सद्दाम हुसैन आदि मौजूद थे.
भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर होगी कार्रवाई
सतगावां. बकरीद को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता थाना प्रभारी बबलू कुमार सिंह ने की. संचालन मोहम्मद अजहर रब्बानी ने किया. थाना प्रभारी बकरीद का त्योहार भाईचारे के साथ मनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान संवेदनशील और प्रमुख इलाकों में पुलिस का गश्ती दल तैनात रहेगा. सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर कार्रवाई की जायेगी. मौके पर विजय सिंह, नरेश यादव, रंजीत सिंह, एसआई अरविंद सिंह, मुखिया संघ के अध्यक्ष उत्तम सिंह, बीरेंद्र राय, मो नइमउद्दीन, बबलू सिंह, धनंजय यादव, रामावतार चौधरी, विनोद यादव, शंकर यादव, नंदलाल साव, मो अजहर रब्बानी, मो गुलाम रसूल आदि मौजूद थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










